
आखिर पिंजरे में फंसी कई पालतू पशुओं का शिकार कर चुकी खूंखार मादा तेंदुआ
बोकधार क्षेत्र में थी तेंदुए की दहशत, एक व्यक्ति पर भी कर चुकी है हमला
ख़बरनामा : संगडाह
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले बोगधार में पिछले कुछ दिनों मे कई पालतू पशुओं को अपना शिकार बना चुकी मादा तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। इस मादा तेंदुए की उम्र 7 साल के आसपास बताई जा रही है। पिंजरे में फंसने के बाद बाद भी खूंखार तेंदुआ लोगों पर गुर्राती रही।
दर्जनों जानवरों को का शिकार कर चुकी खूंखार मादा तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में आखिर फंस ही गई। कई दिनों की मशक्कत के बाद यह तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंसी है। दर्जनों मवेशियों को शिकार बना चुकी तेंदुए ने 18 नवंबर को भीम सिंह नामक व्यक्ति को भी हमला कर घायल कर दिया था। पिछले कुछ दिनों में तेंदुए उपमंडल संगड़ाह के बोगधार, तंदूला, अंधेरी, डुंगी व कशलोग में आदि क्षेत्रों में दर्जनों पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुके हैं। ऐसे में यहां ग्रामीण पालतू पशुओं के साथ-साथ इंसानों को भी खतरा पैदा होने से चिंतित थे।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से कई बार आग्रह किया था कि यहां खूंखार तेंदुओं को पड़कर जंगलों में छोड़ जाए। लिहाजा वन विभाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें यह मादा तेंदुआ फंस गई। तेंदुए के पकड़े जाने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि इस क्षेत्र में और भी कई तेंदुए मौजूद हैं, जो आए दोनों लोगों के मवेशियों को शिकार बना रहे हैं स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सभी तेंदुओं को पड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर छोड़ जाए।
उधर डीएफओ श्री रेणुका जी उर्वशी ने बताया कि तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया गया है वह बिल्कुल स्वस्थ है तेंदुए को पड़कर सेंचुरी एरिया में छोड़ा गया है।