
दुःखद : गहरी खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत
दुर्घटना के कारणों का नहीं चला पता जांच में जुटी पुलिस
खबरनामा : संगड़ाह
सिरमौर जिला सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है।
मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार दुर्घटना आज सुबह हुई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को बताया कि अंधेरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से कार सवार व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक बलदेव सिंह के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अंधेरी में अपने मामा के घर आया हुआ था। यहां से वह सुबह तड़के नाहन के लिए निकला था। मगर, जबडोग से कुछ ही किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।