
दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, दो लोगों की मौत
मृतकों में ट्रक का मालिक भी शामिल, दुर्घटना के कारणों का नहीं चला पता
खबरनामा : संगड़ाह
सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत गत रात्रि को सड़क दुर्घटना हुई। संगड़ाह के तहत रजाना गांव के पास एक टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों जाने गई। मृतकों में एक टिप पर का मालिक और दूसरा चालाक बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना रात लगभग 10 बजे हुई। माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर एच पी 71 ए 1142 अनियंत्रित होकर टटियाना नामक स्थान पर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क के बाहर कुछ दूरी पर एक पशुशाला पर जाकर रुका। आसपास के ग्रामीणों को दुर्घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत 108 और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
मामले की जांच कर रही पुलिस से जानकारी मिली है कि दुर्घटना के समय टिप्पर में दो लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को ट्रक से निकलकर सड़क पर पहुंचाया। दोनों को 108 की मदद से दादाहु अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह निवासी गांव बड़वाना और रामानंद निवासी रजाणा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह टिप्पर का मालिक था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
डीएसपी मुकेश कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों के ददाहू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए जाएगा।