
बजट में स्वर्ण ऊर्जा को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का बड़ा दायरा : जयराम
बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान, कांग्रेस सरकार पर्यटन विरोधी
खबरनामा : शिमला
केंद्र सरकार का अंर्तिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत किया गया। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह बात नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और हमारे लिए प्रसन्नता का विषय यह है कि उनके मजबूत नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। भारत के आगे बढ़ने के साथ-साथ, भारत की प्रतिष्ठा विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान के साथ खड़ी हुई है। अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही बात को अपने सामने रखा कि राष्ट्र प्रथम अर्थात राष्ट्र सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों का जो कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
भारत के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की सुविधा प्रदान करना यह भी बहुत बड़ा कार्य इस कालखंड में हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत 3 करोड़ से ज्यादा मकान बनकर तैयार हुए और पांच वर्षों में आने वाले समय के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2 करोड़ मकान गरीब लोगों को दिया जाए।
जीएसटी कलेक्शन में बेहतरीन काम होते हुए आगे बढ़ा और आज जीएसटी कलेक्शन दोगुना हो गया है। 78 लाख लोगों को स्वनीधि के माध्यम से लाभ दिया गया है। ग्रीन एनर्जी और रूफटॉप पर सोलर लगाने की योजना को 1 करोड़ घरों में इस योजना के माध्यम से बिजली की सुविधा से आने वाले समय में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से एक लक्ष्य तय किया था की 2 करोड़ दीदियों लखपति बनेगी, लेकिन आज के अंर्तिम बजट में उसको 3 करोड़ पहुंचने का वादा किया है। आशावर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी सहायिका को आयुष्मान का कवर देने के लिए इसमें प्रावधान किया गया है।10 साल में 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया। जिसके माध्यम से जो अपना व्यवसाय खड़ा करने की परिस्थिति में सक्षम हुई और परिवार के पालन पोषण की दृष्टि से बहुत बड़ी मदद मिली।
83,000 सेल्फ हेल्प ग्रुप से 9 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। स्वनिधि के अंतर्गत 78 लाख वेंडर लाभ ले चूके हैं। इस योजना से गरीब लोगों को उसका बहुत बड़ा लाभ हुआ। किसान सम्मान निधि के संदर्भ उन्होंने कहा कि 2 लाख 80 हजार राशि जारी कर चूके हैं। किसान सम्मान निधि में जिसमें 12 करोड़ किसानों को उसका लाभ पहुंचा।
517 नए रूटों पर उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 10 वें इकॉनमी से आज 5 वें इकॉनमी पहुंची है। 2029 तक भारत। विश्व की तीसरी बड़ी इकॉनमी होगी।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार का 1 साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत गया है और प्रदेश की परिस्थिति किस प्रकार की बन गई है? कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है, कार्यकर्ता हताश और निराश हैं।