
प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, पांच मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग
उद्योग मंत्री को श्रम विभाग और पीडब्ल्यूडी मंत्री को मिला टाउन एंड कंट्री प्लानिंग
खबरनामा : शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्रियों को अब अतिरिक्त विभागों के कार्यभार संभालने होंगे ।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल में काफी फेरबदल किए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पांच मंत्रियों को अतिररिक्त नए विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकार में मौजूद मंत्रियों के पास जो मुख्य विभाग है वह यथावत रहेंगे। उन विभागों के साथ इन मंत्रियों को कुछ अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंप गई है। मुख्यमंत्री ने रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग के साथ प्रिंटिंग स्टेशनरी, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग के साथ श्रम विभाग, विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास, राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हाउसिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा यादविंदर गोमा को खेल व आयुष के साथ लॉ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी है। वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग दिया गया है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से श्रम विभाग वापस लिया है। श्रम विभाग की जिम्मेदारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को देने का निर्णय लिया गया है।