
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार
ख़बरनामा : शिमला
पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं। जिससे हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 13, 17 व 18 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार है।
बारिश और बर्फ बारिश है तापमान में गिरावट आएगी जिसकी वजह से समोसे प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है। फिलहाल भी प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 18 फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मध्य व कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हालाँकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है।
राजधानी शिमला व आसपास के भागों में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। यदि मौसम बिगड़ता है तो इससे तापमान में और ज्यादा गिरवाट आ सकती है। प्रदेश के लोगों को फिर एक बार कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।