
जंगल मे संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी
हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस …
ख़बरनामा ब्यूरो
जिला ऊना के मुख्यालय के साथ लगते पीरनिगाह के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र 38 वर्ष के गरीब बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मगर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने पीरनिगाह के जंगल में एक महिला का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला की मौत दुर्घटना वर्ष हुई है, उसने आत्महत्या की है या मामला हत्या का है, इन बातों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।